Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा में की आत्महत्या

Author Image
Written by
Bureau Report

74 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का फ्लैट में फंदे से मिला शव, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला

नोएडा। दैनिक बिहार पत्रिका। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और एमसीडी के पूर्व कमिश्नर रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा की केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी स्थित अपने किराये के फ्लैट में आत्महत्या कर ली। पुलिस को रविवार दोपहर उनका शव फंदे से लटका मिला। मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मानसिक तनाव और बीमारी से परेशान होने की बात लिखे होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 74 वर्षीय राकेश मेहता पिछले करीब पांच वर्षों से पत्नी और बेटे से अलग नोएडा में रह रहे थे। उनकी पत्नी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुमति मेहता बेटे के साथ देहरादून में रहती हैं, जबकि उनकी बेटी अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनकी राकेश मेहता से अंतिम बार बातचीत हुई थी। रविवार को कई बार फोन करने के बावजूद जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने सोसाइटी के सुरक्षा कर्मी से फ्लैट पर जाने को कहा। इसके बाद उनका शव फंदे से लटका मिला।

Advertisement Box

पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में राकेश मेहता ने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसमें बीमारी और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी होने की जानकारी दी गई है। परिजनों के अनुसार, वह हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से परेशान थे।

राकेश मेहता वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में शामिल रहे। करीब तीन दशक तक दिल्ली में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के दौरान उन्होंने नागरिक सुविधाओं, परिवहन और बिजली क्षेत्र से जुड़े सुधारों में योगदान दिया। नवंबर 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद कुछ समय परिवार के साथ रहने के बाद वह अलग रहने लगे थे।

राकेश मेहता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी की पढ़ाई की थी।

उनके साथ काम कर चुके पूर्व अधिकारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक के रूप में याद किया है। पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश नेगी ने उनके साथ एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड और परिवहन विभाग में काम करने के अनुभव साझा किए और प्रशासनिक सुधारों में उनके योगदान को याद किया। वहीं, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके दादू ने भी उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता को याद करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए।

राकेश मेहता का अंतिम संस्कार सोमवार शाम दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp