
Written by
गुरुदेव कुमार
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों एवं उनके आश्रितों की सहायता को लेकर प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय परिसर, परबत्ता में देर शाम तक बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथीन शीट का वितरण किया गया। बीडीओ संतोष कुमार पंडित की देखरेख में जरूरतमंद लोगों को पॉलीथीन शीट उपलब्ध कराई गई, ताकि बारिश और बाढ़ के बीच उन्हें अस्थायी रूप से रहने में परेशानी न हो। वितरण के दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार पहुंचे। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।









