
Written by
गुरुदेव कुमार
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच उदयपुर और बिशौनी गांव के बीच 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल पानी में गिर गया। पोल गिरने के बाद बिशौनी, सलारपुर, कुल्हरिया और भरसो समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द पोल को दुरुस्त कर प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।










