
जमालपुर। श्री श्री 108 श्री राणी सती दादी जी का विराट भादवा महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 एवं 11 सितंबर को श्री मारवाड़ी धर्मशाला के पावन परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम दिवस 10 सितंबर, गुरुवार को शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें इलाहाबाद से पधारीं बुलबुल अग्रवाल एवं स्थानीय कलाकार अभिजात आनंद द्वारा दादी जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

वहीं 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से श्री राणी सती दादी महिला समिति द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोलकाता से पधार रहे संजू-मोनू द्वारा दादी जी का मंगल पाठ कराया जाएगा। साथ ही बंटी झांकी ग्रुप द्वारा दादी जी की जीवनी पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
कमिटी के अध्यक्ष एवं संयोजक श्री संजय मेहारिया एवं अरविंद जलान ने बताया कि जमालपुर में आयोजित होने वाला श्री विराट भादवा महोत्सव इस वर्ष भी धर्मशाला परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान बंगाल के कारीगरों द्वारा दादी जी का भव्य फूलों से श्रृंगार किया जाएगा तथा दादी जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर संजीव फिटकरी वाला, माधव मस्कारा, राजकुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास गर्ग, सुमित जलान, शेखर खेतान, शंकरलाल शर्मा, विशाल संघई, पारस शर्मा, रितेश शर्मा सहित दादी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
दादी जी के भव्य भादवा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और धर्मशाला परिसर में दो दिनों तक भक्ति एवं भजनों की अमृत वर्षा होगी।








