Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्यालय की बदहाल व्यवस्था के विरोध में छात्रों ने किया सड़क जाम

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

*शौचालय में ताला, बिजली-बिजली और विद्यालय में सुविधा नहीं होने का आरोप*

खगड़िया/परबत्ता खंड अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के कर्णा गांव चौक के समीप गुरुवार को विद्यालय की सोलो व्यवस्था से नाराज छात्र-छात्राओं ने अगुवानी-महेशखूंट मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम से प्रभावित रही।

Advertisement Box

वर्ग छह की छात्रा शावनाम कुमारी, नेहा भारती सहित कई छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। विद्यार्थियों का कहना था कि विद्यालय के शौचालय में ताला लगा रहता है। मध्याह्न भोजन के दौरान रसोईया द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया। छात्रों ने कहा कि जब वे इसकी शिकायत विद्यालय प्रभारी साधु शरण से करने जाते हैं तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।

छात्रों ने विद्यालय में पेयजल, बिजली और पंखे की व्यवस्था नहीं होने तथा बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। विद्यार्थियों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

इधर, सूचना मिलने पर परबत्ता बीडीओ संतोष पंडित ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जांच में यदि विद्यालय के एचएम दोषी पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रसोईया सहित संबंधित कर्मियों को हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp