
Written by
गुरुदेव कुमार
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कुल्हरिया पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 153 में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का शुक्रवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), गोगरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई केंद्र में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं भोजन बनाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही केंद्र पर उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
डीसीएलआर ने रसोई केंद्र में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, परबत्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों के निरीक्षण से सामुदायिक रसोई केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।











