
Written by
गुरुदेव कुमार
खगड़िया/परबत्ता/मड़ैया थाना क्षेत्र के बहराखाल बहियार में 28 जून 2025 को पोखरा से बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद होने के मामले में एक साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है। इस दौरान दो डीएसपी और तीन ओपी प्रभारी का तबादला हो चुका है, लेकिन जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। घटना के बाद से महिला की पहचान और हत्या की वजह रहस्य बनी हुई है। मामले में पुलिस जांच की धीमी प्रगति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतका के परिजनों तक पहुंचना अब भी पुलिस के लिए चुनौती बना है।









