Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा मित्रों की सक्रियता, नौ लोगों की बचाई जान।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा को लेकर आपदा मित्रों की टीम लगातार सक्रिय है। रविवार को ऋषि कुमार की अध्यक्षता में टीम ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डूबने की स्थिति में पहुंचे नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर संभावित हादसे को टाल दिया।

जानकारी के अनुसार चौरचंडा, तीज एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर नहाय-खाय को लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों के नए घाटों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्नान करने पहुंचे थे। बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में पानी का फैलाव है। वहीं, घाटों पर पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण स्नान के दौरान खतरा बना हुआ था। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर तैनात आपदा मित्रों ने तत्काल पानी में उतरकर बचाव अभियान चलाया और नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Advertisement Box

आपदा मित्रों की सक्रियता से लगातार लोगों की जान बचाई जा रही है। टीम के सदस्य संवेदनशील घाटों पर निगरानी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।

स्थायी मानदेय और सुरक्षा संसाधन की मांग

लगातार जोखिम उठाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे आपदा मित्रों ने स्थायी एवं नियमित मानदेय और पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की है। उनका कहना है कि आपदा के समय जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करनी पड़ती है।

टीम ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान नए अथवा अपरिचित घाटों पर स्नान करने से बचें और बच्चों को बाढ़ के पानी के पास अकेले न जाने दें।

टीम में सुरज, रीतेश, अमृत, नितिश, श्रवण, नारायण, सुरेश, अमरेश, रामरूप, कृष्णा, शिवेश, पंकज, ब्रजेश, रोशन, राजा व प्रशांत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp