
दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। महिला महाविद्यालय खगड़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर सभापति श्रीमती अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि अर्चना कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन,सामाजिक जिम्मेदारी एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. तौसीफ मोहसिन ने NSS के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।उन्होंने छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा NSS की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुमार प्रभाष ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हुए उनमें सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी प्रियंका ने किया।उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए NSS के उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक ए डॉ.कमलेश कुमार,डॉ.सिद्धार्थ गौतम,डॉ. मोनिका, डॉ. बेबी कुमारी,डॉ. उत्तम कुमार,डॉ.इंद्र भूषण कुमार, अकाउंटेंट सुुप्रिया कुमारी एवं कार्यालय प्रभारी अखील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


Khagaria News: राष्ट्रीय सेवा योजना,(NSS)स्थापना








