Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्सों की गतिविधियों के विस्तार पर जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

जन औषधि केंद्र, पेट्रोल-डीजल आउटलेट और उर्वरक अनुज्ञप्ति से जुड़ी कार्रवाई में तेजी के निर्देश, 200 नई डेयरी सोसाइटी के निबंधन का लक्ष्य

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं और पैक्सों की आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पैक्सों की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं विविधतापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने पैक्सों में जन औषधि केंद्र की स्थापना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए संबंधित पैक्स के पास डी. फार्मा अथवा बी. फार्मा प्रमाण-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने पैक्सों में पेट्रोल एवं डीजल रिटेल आउटलेट की स्थापना के लिए जिला सहकारिता कार्यालय के स्तर से आवश्यक समन्वय स्थापित करने को कहा। साथ ही मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत पैक्सों को उर्वरक अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय में आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित अन्न भंडारण योजना के तहत सभी पैक्सों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने जिले में डेयरी सोसाइटी के 200 नए निबंधन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैक्सों को केवल पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनकी आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाए। इससे पैक्सों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने में मदद मिलेगी।

बैठक में डीएमआईसी, उद्योग विभाग, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Khagaria News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में खगड़िया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निलंबित
आज फोकस में

Khagaria News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में खगड़िया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निलंबित

BOUNSI NEWS: मंदार-जमुई की घटनाओं के विरोध में ABVP का जोरदार प्रदर्शन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदार-जमुई की घटनाओं के विरोध में ABVP का जोरदार प्रदर्शन

Khagaria News: खराब मौसम के कारण प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं स्थगित
आज फोकस में

Khagaria News: खराब मौसम के कारण प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताएं स्थगित

<span class=Khagaria News: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्सों की गतिविधियों के विस्तार पर जोर">
आज फोकस में

Khagaria News: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्सों की गतिविधियों के विस्तार पर जोर

Khagaria News: विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 24×7 गश्ती और महिला-छात्र सुरक्षा पर जोर
आज फोकस में

Khagaria News: विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा, 24×7 गश्ती और महिला-छात्र सुरक्षा पर जोर

Khagaria News: जन समाधान में 16 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जन समाधान में 16 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp