
26 सितंबर को एथलेटिक्स-कबड्डी और 27 सितंबर को फुटबॉल-खो-खो का होना था आयोजन, नई तिथि बाद में होगी घोषित
खगड़िया। दैनिक बिहार पत्रिका। जिले में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत निर्धारित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को खराब मौसम और खेल मैदानों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को प्रखंड स्तर पर एथलेटिक्स एवं कबड्डी तथा 27 सितंबर को फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होना था। वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और अधिकांश खेल मैदानों में जलजमाव को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा तथा प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के मद्देनजर आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित विद्यालयों, प्रतिभागियों एवं पदाधिकारियों को अलग से आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी संबंधित विद्यालयों और प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि नई तिथि की आधिकारिक सूचना जारी होने तक पूर्व निर्धारित तिथि पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थित न हों।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका


Khagaria News: खराब मौसम के









