Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: कटे होंठ एवं कटे तालु अभियान के तहत बच्चों की निःशुल्क सर्जरी

Author Image
Written by
Bureau Report

2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा अभियान, चिन्हित बच्चों को विशेषज्ञ जांच के बाद मिलेगी आवश्यकतानुसार सर्जरी की सुविधा

दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत खगड़िया जिले में जन्मजात विकारों से ग्रसित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कटे होंठ एवं कटे तालु से ग्रसित चिन्हित बच्चों को विशेषज्ञ जांच एवं सर्जरी के लिए पटना भेजा जा रहा है।

Advertisement Box

बिहार सरकार द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक “कटे होंठ एवं कटे तालु अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कटे होंठ (Cleft Lip), कटे तालु (Cleft Palate) अथवा दोनों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क जांच एवं आवश्यकतानुसार सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में खगड़िया जिले से चिन्हित बच्चों को 102 एम्बुलेंस के माध्यम से PMCH एवं IGIMS, पटना भेजा जा रहा है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच की जाएगी और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उनकी निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के जन्म से होंठ या तालु कटे हुए हैं, तो इसकी जानकारी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, RBSK टीम अथवा स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि बच्चे को अभियान के तहत निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि कटे होंठ और कटे तालु का इलाज संभव है। हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान जरूरी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp