
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूइयां थाना क्षेत्र के भदरिया गांव निवासी मंगरू यादव के पुत्र मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जमुई जिले के द्वारपहड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।मामला आनंदपुर थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 3 जुलाई 2026 से संबंधित है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले में एक स्कॉर्पियो वाहन से 322 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। उक्त स्कॉर्पियो मनोज कुमार यादव की बताई गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में रखा है।आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार यादव को जमुई जिले के द्वारपहड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।






