
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)
रिपोर्ट:-ब्रजेश राठौर
पंजवारा/बांका:- शुक्रवार को पंजवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सबलपुर गांव में छापेमारी कर 23 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सबलपुर निवासी श्रीलाल भगत के पुत्र राहुल भगत के रूप में हुई है। इस संबंध में पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सबलपुर गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान गांव निवासी कंचन मसोमात के खुले परिसर से 23 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।








