Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी/पसराहा (खगड़िया)। पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहार गाँव निवासी मो. मुन्ना ने अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी को एक लिखित आवेदन देकर घर में जबरन घुसकर मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार, दिनांक 15/09/2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेले थे। आरोप है , की पसराहा थानाध्यक्ष के कुछ पुलिसकर्मियों, अंचल अधिकारी परबत्ता और विपीन बिहारी के आदेश पर कुछ लोगों ने उनके घर का मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़ दिया।

Advertisement Box

आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घर में रखे लगभग 2 भर सोना (कीमत 2 लाख), 20 भर चांदी (1 लाख), कपड़ा, बर्तन (1 लाख) और 50 हजार रुपये नकद समेत कुल 5 लाख रुपये से अधिक के सामान की लूट की गई। विरोध करने पर उनकी पत्नी अंसरी खातून के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

पीड़ित का कहना है कि जब उनके पुत्र अरमान ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया और शाम 5 बजे तक घर का गेट जाम कर दिया गया।

पीड़ित ने आवेदन में यह भी कहा है कि उनकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक है और उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में चल रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त जमीन को लेकर पूर्व में भी घटना हुई है, जिसका मामला अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी में वाद संख्या 12सी/2026 और 18सी/2026 के तहत लंबित है।

इस संबंध में पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गृह प्रवेश में सुरक्षा की मांग की है।

रिपोर्ट : रेशु रंजन, दैनिक बिहार पत्रिका 

एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।
आज फोकस में

एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।

<span class=प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर">
आज फोकस में

प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर

गोगरी कस्बा में जौहर एंटरप्राइजेज पर इलेक्ट्रिकल उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध
आज फोकस में

गोगरी कस्बा में जौहर एंटरप्राइजेज पर इलेक्ट्रिकल उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध

कर्णा में ठठेरा में लगी आग, जलकर हुआ राख।
आज फोकस में

कर्णा में ठठेरा में लगी आग, जलकर हुआ राख।

कोसी स्नातक निर्वाचन: परबत्ता में 1201 मतदाताओं में से 665 ने किया मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया।
आज फोकस में

कोसी स्नातक निर्वाचन: परबत्ता में 1201 मतदाताओं में से 665 ने किया मतदान, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई प्रक्रिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा, जांच और निगरानी पर जोर।
आज फोकस में

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा, जांच और निगरानी पर जोर।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp