Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया अंशु, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया गांव में रविवार को उस वक्त मातम छा गया, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अंशु कुमार का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को कुल्हड़िया और करना गांव के बीच मोटरसाइकिल सवार अंशु कुमार बिजली के पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था।

Advertisement Box

लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अंशु की जान नहीं बच सकी। शनिवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अंशु कुमार, फंटूश कुमार का पुत्र था।

रविवार को जैसे ही अंशु का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध नजर आया।

दैनिक बिहार पत्रिका खगड़िया संवाददाता ।

<span class=परबत्ता इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया अंशु, शव पहुंचते ही मचा कोहराम">
आज फोकस में

परबत्ता इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया अंशु, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

हथियार के बल पर बच्चे का अपहरण, पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप।
आज फोकस में

हथियार के बल पर बच्चे का अपहरण, पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप।

परबत्ता जोकर बनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे बेगूसराय के दो व्यक्ति।
आज फोकस में

परबत्ता जोकर बनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे बेगूसराय के दो व्यक्ति।

परबत्ता निलंबन मुक्त होने के 45 माह बाद भी स्कूल में योगदान नहीं।
आज फोकस में

परबत्ता निलंबन मुक्त होने के 45 माह बाद भी स्कूल में योगदान नहीं।

कन्हैयाचक में बिजली का तार जोड़ने के दौरान युवक को लगा करंट, इलाज के बाद घर लौटा।
आज फोकस में

कन्हैयाचक में बिजली का तार जोड़ने के दौरान युवक को लगा करंट, इलाज के बाद घर लौटा।

BANKA NEWS: अमरपुर के भगवती स्थान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
आज फोकस में

BANKA NEWS: अमरपुर के भगवती स्थान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 26 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp