Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ राहत शिविरों में मेडिकल टीम तैनात, विस्थापितों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा।

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया । परबत्ता गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कई जलमग्न इलाकों से विस्थापित लोगों की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविरों में मेडिकल टीमों की तैनाती की है। प्रशासन द्वारा क्षेत्रवार संचालित राहत शिविरों में गठित मेडिकल टीमें 6 सितंबर 2026 से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अगले आदेश तक कार्यरत रहेंगी।

Advertisement Box

जारी व्यवस्था के अनुसार मध्य विद्यालय बुद्धनगर में एएनएम कंचन कुमारी एवं बुलबुल कुमारी को तैनात किया गया है। भरतखंड चौक पर डॉ. प्रभाष कुमार सिंह एवं रीता कुमारी को चिकित्सा सेवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मध्य विद्यालय माधवपुर-2 में सीएचओ मीनू कुमारी, मौसम कुमारी एवं रेणु कुमारी मुरादपुर को तैनात किया गया है।

इसी तरह यात्री शेड माधवपुर में डॉ. निशा भारती, मंजू कुमारी एवं नन्ही कुमारी स्वास्थ्य सेवा देंगी। तेमथा करारी वार्ड संख्या-02 में सीएचओ राखी कुमारी, फार्मासिस्ट शिवम कुमार एवं एएनएम पूजा कुमारी पिपरालतीफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा ठाकुरबाड़ी लगार, पंचायत भवन कबेला सहित अन्य बाढ़ राहत शिविरों में भी मेडिकल टीमों की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के दौरान विस्थापित लोगों को राहत शिविरों में ही प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर शिविरों में उपस्थित रहकर प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट: गुरुदेव कुमार, दैनिक बिहार पत्रिका

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 07 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp