Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 32 दिनों में 131 करोड़ पार

Author Image
Written by
Bureau Report

धीमी शुरुआत के बाद तीसरे हफ्ते में पकड़ी रफ्तार, पांचवें रविवार को 22.75 करोड़ की कमाई

मुंबई। दैनिक बिहार पत्रिका।
नीम करोली बाबा की कहानी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के समय महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अब कमाई के मामले में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 32 दिनों में भारत में करीब 131.63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन तीसरे सप्ताह में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। बताया जा रहा है कि रिलीज के 17वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया। इसके बाद दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी रही।

Advertisement Box

पांचवें रविवार यानी रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने 22.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ट्रेड को चौंका दिया। इसके बाद 32वें दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने करीब 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

ट्रेड एनालिस्ट निशित शॉ द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 31वें दिन हिंदी में ‘हनुमान अंश’ की कमाई 22.75 करोड़ रुपये रही, जबकि ‘धुरंधर’ ने 12.50 करोड़, ‘छावा’ ने 7 करोड़, ‘उरी’ ने 5.65 करोड़, ‘स्त्री 2’ ने 5.40 करोड़, ‘पुष्पा 2’ ने 4.40 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ ने 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए इसके जल्द ही 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, लगातार मजबूत प्रदर्शन जारी रहा तो फिल्म के छठे सप्ताह तक 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की संभावना भी बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp