भागलपुर में ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बैरंग लौटी बारात

Bhagalpur Breaking Today

Bhagalpur Breaking Today : भागलपुर में दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन जैसे ही वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, उसने दूल्हे को देखा। फिर वरमाला नहीं पहनाई।

दुल्हन का कहना है कि दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है और वो इतने बड़े लड़के से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, इस दौरान लड़की के माता-पिता उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी।

मामला जिले के कहलगांव के रसलपुर का है। मंगलवार की रात बैंड बाजे के साथ बारात पहुंची, लेकिन वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इनकार कर दिया। लड़की के मां-पिता सहित सभी रिश्तेदारों ने उससे हाथ जोड़कर विनती की और शादी कर लेने की बात कहीं। दुल्हन ने किसी की एक ना सुनी। घंटों मान-मनोबल के बाद बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट गई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083771
Users Today : 21
Users Yesterday : 35