Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: तेज आंधी-बारिश में तटबंध पर गिरा पेड़, स्थानीय लोगों ने हटाकर बहाल किया आवागमन

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया । जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात तेज आंधी एवं बारिश के दौरान गोगरी–नारायणपुर तटबंध पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ नयागांव और डुमरिया खुर्द के बीच मुख्य रास्ते पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement Box

बताया जाता है कि गुरुवार की रात अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तटबंध किनारे लगा पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ का तना और शाखाएं सड़क पर फैल जाने से रास्ते से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को सड़क से हटाने का काम शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से पेड़ की टहनियों को काटकर एवं तने को सड़क किनारे हटाकर रास्ते को आवागमन के लिए तैयार कर दिया। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों और राहगीरों का आवागमन सामान्य हो सका।
ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान तटबंध पर पेड़ गिरने की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने संबंधित विभाग से तटबंध किनारे लगे कमजोर एवं सूखे पेड़ों की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से आवागमन बाधित न हो।

रिपोर्ट: गुरुदेव कुमार । दैनिक बिहार पत्रिका

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp