
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के लगार निवासी होनहार छात्र नवनीत कुमार के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। नवनीत की स्मृति में निजी कोचिंग संस्थान परिवार की ओर से उच्च विद्यालय कन्हैयाचक के मैदान में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सभी ने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर दिवंगत नवनीत को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को बाढ़ के पानी में छिपे खतरों के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने नदी, तालाब, गड्ढे और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे और अपने आसपास के बच्चों को भी बाढ़ के दौरान सावधानी बरतने के लिए जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में कहा गया कि नवनीत को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब किसी अन्य बच्चे की जिंदगी बाढ़ के खतरे में न जाए।











