सदस्यता अभियान चला कर गौशाला समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाएं – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन
ANA/Indu Prabha, बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया। ज़िला मुख्यालय स्थित गौशाला समिति का चुनाव 20 वर्षों बाद अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष अमित अनुराग की अध्यक्षता में जुलाई 2022 को हुआ था। नए पदाधिकारियों से लोगों ने नई उम्मीद बांध रखी थी। मगर अपेक्षाकृत सुधार दस महीने बाद भी नहीं हुआ।
गौशाला समिति से दूध की खरीद करने वाले उपभोक्ताओं को ससमय दूध नहीं मिलने की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष अमित अनुराग से की गई। सूचना मिलते ही गौशाला समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कड़ा एक्शन लिया और दूसरे दिन से ही दूध उपभोक्ताओं को समय पर दैनिक दूध हॉकर द्वारा दूध वितरण किया जाने लगा।
उक्त जानकारी देते हुए बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दूध उपभोक्ताओं की समस्या के निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष अमित अनुराग द्वारा क्विक एक्शन लेने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए गौशाला समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग को साधुवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि इसी प्रकार गौशाला एवं उससे जुड़े उपभोक्ताओं की सुधी भविष्य में भी लेते रहेंगे।
डॉ वर्मा ने गौशाला के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान चला कर गौशाला समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाय।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 11
Users Yesterday : 27