Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

Author Image
Written by
Bureau Report

परबत्ता (खगड़िया)। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में मंगलवार से अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई। शिक्षा विभाग के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 15 से 20 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

Advertisement Box

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाषा विषयों की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। कक्षा एक और दो के बच्चों की मौखिक परीक्षा हो रही है, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जा रही है।

शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि ई-शिक्षा के माध्यम से प्राप्त प्रश्नपत्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर परीक्षा ली जा रही है। मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में मध्य विद्यालय दुधैला के शिक्षक को वीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर परबत्ता बीईओ रजनीश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान के साथ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, हयात परवेज एवं तमन्ना तबस्सुम लगाए गए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp