
परबत्ता (खगड़िया)। नगर पंचायत क्षेत्र निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत ब्रह्मदेव दास की श्रद्धांजलि सभा में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मदन मोहन झा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ब्रह्मदेव दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
डॉ. मदन मोहन झा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मधुमिता चक्रवर्ती, राजद नेता राजेश दास, हाजीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पवन यादव, सेवानिवृत्त डीएसपी भुवनेश्वर दास, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मनोज कुमार, शील प्रियम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने दिवंगत ब्रह्मदेव दास के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट: गुरुदेव कुमार, दैनिक बिहार पत्रिका










