
Written by
Kumar Chandan
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मांझीडीह गांव निवासी जनता पुजहार के घर पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।









