Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

नई पीढ़ियों के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानी देश के वीर जवानों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता: प्रधानाचार्य 

कारगिल दिवस के पूर्व संध्या पर गया कौलेज में विभिन्न कार्यक्रम

बिहार पत्रिका डिजिटल, गया। जिले के गया कॉलेज में कारगिल दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भाषण प्रतियोगिता का विषय भारतीय संग्राम में युवाओं की भूमिका एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ दीपक कुमार ने किया और उन्होंने कहा कि हम उन वीर शहीदों के आजीवन ऋणी हैं जिन्होंने भारत माता के सरहदों की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व निछावर कर दिया है l नई पीढ़ियों के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानी देश के वीर जवानों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन सभी वीरों को मेरा नमन है जिन्होंने मातृभूमि को अपना सर्वस्व निछावर कर दिया है कारगिल दिवस का आयोजन सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि मात्र नहीं है बल्कि शहीदों के सम्मान और स्वाभिमान का स्मारक भी हैl भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुंदन कुमार द्वितीय स्थान रोहित कुमार तृतीय स्थान अमित कुमार देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा कुमारी द्वितीय स्थान गीता कुमारी तृतीय स्थान नेहा निधिl धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरएन प्रियदर्शी ने किया हैl निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर सदरे आलम श्री अजय शर्मा इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सह पुस्तकालय इंचार्ज डॉ कुमार सुनील कुमार उपस्थित थेl

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62