Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: दिव्यांगजन कल्याण समिति की बैठक में संगठन की मजबूती और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील, बैटरी चलित ट्राई साइकिल की गुणवत्ता को लेकर जताई चिंता

Advertisement Box

दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान संगठन की मजबूती के साथ-साथ दिव्यांगजनों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले कई दिव्यांगजनों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की समुचित जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में संगठन के कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे लोगों तक पहुंचें और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार पहल किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उनकी समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि संबंधित विभाग और अधिकारी तक उनकी बात पहुंच सके और नियमानुसार समाधान कराया जा सके। बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान दिव्यांगजनों को मिल रही बैटरी चलित ट्राई साइकिल में लगातार सामने आ रही शिकायतों को लेकर भी पवन कुमार पासवान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ट्राई साइकिल की गुणवत्ता और उससे जुड़ी समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर सुधार की मांग की जाएगी, ताकि लाभुकों को बेहतर और उपयोगी वाहन मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों के आवागमन के साथ-साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए इसकी गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार छोटे-मोटे रोजगार की शुरुआत कर सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से दिव्यांगजनों को हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की अपील की।

बैठक में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रणवीर कुमार, सुजीत कुमार, बृजेश कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुरेश मंडल, रंजीत कुमार, प्रीतम कुमार, संजय तांती, लोहा सिंह, अच्छे लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp