Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता देर रात बिजली कटौती से परेशान परबत्ता के लोग, आधी रात तक आधे इलाके में गुल रही बिजली।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत परबत्ता क्षेत्र में इन दिनों देर रात बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। रात होते ही बिजली कटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही रात में तीन से पांच बार तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। बार-बार बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार की देर रात भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात करीब नौ बजे बिजली गुल होने के बाद लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद रात करीब 12 बजे के बाद महज आधे घंटे के भीतर तीन बार बिजली की शटडाउन हुई। लगातार बिजली कटने के बाद आपूर्ति फिर से बाधित हो गई। इससे परबत्ता के आधे फेज में रात करीब एक बजे तक बिजली नहीं पहुंच सकी।

Advertisement Box

देर रात तक बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। वहीं, घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण भी ठप रहे। लोगों का कहना है कि रात के समय बार-बार बिजली कटने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कत होती है।

स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार शटडाउन होने और इसके बाद लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

इधर, खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। आधे इलाके में बिजली गुल रहने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। अब लोगों को बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति का इंतजार है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 28 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp