Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: रेडी रेकनर की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्यालयी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

फाइल एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, अनावश्यक फाइलों से टेबल खाली रखने और जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने पर जोर

दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ रेडी रेकनर को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेडी रेकनर के उपयोग, इसके लाभ तथा कार्यालयीन कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement Box

बैठक में फाइलों एवं आवश्यक दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने, टेबल पर अनावश्यक फाइलों के ढेर से मुक्ति पाने तथा कार्यालय में बेहतर एवं संतुलित कार्य वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडी रेकनर के व्यवस्थित उपयोग से आवश्यक सूचनाओं और दस्तावेजों को जरूरत के समय आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रेडी रेकनर का निर्माण एवं संधारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यक सूचनाओं एवं दस्तावेजों को क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से संकलित करने को कहा, ताकि संबंधित जानकारी आवश्यकता पड़ने पर आसानी से प्राप्त की जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में फाइलों एवं अभिलेखों को अनावश्यक रूप से टेबल पर नहीं रखा जाए, बल्कि उन्हें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से संधारित किया जाए। सभी शाखाओं में फाइल प्रबंधन एवं अभिलेख संधारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रेडी रेकनर को इस प्रकार तैयार किया जाए कि कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन में समय की बचत हो और आवश्यक जानकारी शीघ्र एवं आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को रेडी रेकनर तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं कार्यकुशल बनाने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp