Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

*अगुवानी गंगा घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच संभाली सुरक्षा की कमान*

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व के अवसर पर अगुवानी गंगा घाट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अंचल अधिकारी, परबत्ता के निर्देश पर प्रतिनियुक्त आपदा मित्रों ने पूरी तत्परता और सूझबूझ के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। घाटों पर महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आपदा मित्र लगातार निगरानी करते रहे।

आपदा मित्रों ने घाटों पर श्रद्धालुओं को पानी के किनारे सावधानी बरतने के लिए सतर्क किया तथा किसी भी संभावित जोखिम पर नजर बनाए रखी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उनकी सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली। उनकी सजगता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने में प्रशासन को सहयोग मिला।

Advertisement Box

प्रशासनिक व्यवस्था और आपदा मित्रों की सतर्कता के चलते पर्व के दौरान किसी भी घाट पर अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में आपदा मित्रों की भूमिका की सराहना की गई।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में ऋषि कुमार, सूरज, सुरेश, नवजीत, रितेश, करण, नारायण, अमृत, रामकुमार, श्रवण, ब्रजेश, रामरूप, अमरेश और राजा सहित आपदा मित्रों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनकी मुस्तैदी ने जिउतिया पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला
आज फोकस में

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना
आज फोकस में

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp