Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुईया थानाध्यक्ष कन्हैयालाल झा के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशासनिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, चांदन बीडीओ अजेश कुमार तथा अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूजा समितियों को निर्धारित समय और तय रूट के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने, पूजा पंडालों में रोशनी की समुचित व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पूजा पंडाल स्थापित करने के लिए नियमानुसार लाइसेंस लेने की बात कही गई। अधिकारियों ने पूजा के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी

Advertisement Box

भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। बैठक के दौरान सुईया दुर्गा मंदिर परिसर के आसपास पूर्व से किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश भी दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 26 के दौरान मंदिर परिसर के आसपास अस्थायी दुकानें लगाई गई थीं। प्रशासन की ओर से परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया गया। वहीं, भूमि विवाद के मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें प्राप्त तीन आवेदनों का अवलोकन किया गया। अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि तीन मामलों में से दो के निष्पादन की बात कही गई। मौके पर दोनों समुदायों के लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

<span class=CHANDAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

BOUNSI NEWS: बौंसी में 92.26 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में 92.26 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

परबत्ता सीएचसी में 141 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच।
आज फोकस में

परबत्ता सीएचसी में 141 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच।

रूपोंहली में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चों के साथ मारपीट, इलाज के बाद भेजे गए घर।
आज फोकस में

रूपोंहली में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चों के साथ मारपीट, इलाज के बाद भेजे गए घर।

मड़ैया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदार और ठेला विक्रेता।
आज फोकस में

मड़ैया बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए दुकानदार और ठेला विक्रेता।

खगड़िया में खेलों के विकास को मिलेगी नई गति, खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।
आज फोकस में

खगड़िया में खेलों के विकास को मिलेगी नई गति, खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp