Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोनू अग्रवाल बने बिहार प्रदेश युवा जदयू के महासचिव, संगठन विस्तार की मिली अहम जिम्मेदारी

Author Image
Written by
Bureau Report

नई नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह, संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार के तहत सोनू अग्रवाल को बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। इस नई जिम्मेदारी के लिए सोनू अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प जताया।

Advertisement Box

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सोनू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल तथा खगड़िया सदर विधायक बब्लू मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी उल्लेख करते हुए नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई।

सोनू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत बनाना और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाना तथा उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक युवाओं को संगठित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने इस सफर में सहयोग देने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उनकी ताकत है। सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

सोनू अग्रवाल की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

BOUNSI NEWS: धर्मपुर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय समापन, सुदामा-कृष्ण मिलन ने श्रद्धालुओं को किया भावुक
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: धर्मपुर में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय समापन, सुदामा-कृष्ण मिलन ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गा पूजा की धूम, देवी कालरात्रि की आराधना से भक्तिमय हुआ माहौल, डलिया चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गा पूजा की धूम, देवी कालरात्रि की आराधना से भक्तिमय हुआ माहौल, डलिया चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा पर बांका पुलिस का सुरक्षा कवच तैयार, पंडालों से संवेदनशील इलाकों तक कड़ी निगरानी
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा पर बांका पुलिस का सुरक्षा कवच तैयार, पंडालों से संवेदनशील इलाकों तक कड़ी निगरानी

BANKA NEWS: बांका में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 पुड़िया में 23 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 पुड़िया में 23 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद

BANKA NEWS: अपराध पर लगाम लगाने के लिए बांका पुलिस की नई पहल, सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं विशेष टीमें
आज फोकस में

BANKA NEWS: अपराध पर लगाम लगाने के लिए बांका पुलिस की नई पहल, सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं विशेष टीमें

CHANDAN NEWS: बाइक के सामने आया कुत्ता, दो युवक घायल; एक देवघर रेफर
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बाइक के सामने आया कुत्ता, दो युवक घायल; एक देवघर रेफर

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp