Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: वैष्णवी शक्ति दुर्गा मंदिर में गूंजा ‘जय माता दी’, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

दशोपचार विधि से हुई महाआरती, मंत्रोच्चार और शंखनाद से भक्तिमय हुआ पुरानी हाट का माहौल

बौंसी/बांका। बौंसी के पुरानी हाट स्थित वैष्णवी शक्ति दुर्गा मंदिर में रविवार की शाम आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही आरती की शुरुआत हुई, पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयघोष, शंखनाद और घंटियों की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। देवघर से पहुंचे आचार्य सुरेंद्र पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, देवदत्त शास्त्री और तन्नू राजा ने विधि-विधान के साथ दशोपचार पद्धति से महाआरती संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूप-दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही शंखनाद, कपूर आरती, वस्त्र प्रदर्शन, चंवर सेवा और डमरू नाद ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

Advertisement Box

पुष्प वर्षा से सजा भक्ति का माहौल

महाआरती के दौरान मां दुर्गा के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए और पुष्प वर्षा से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आरती में शामिल श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। महिलाओं के साथ युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रोशनी और धार्मिक सजावट के बीच मां दुर्गा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और सुख-शांति की कामना की।

दर्शन कर मांगा परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद

महाआरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से पुरानी हाट का वातावरण देर शाम तक धार्मिक रंग में रंगा रहा।

BANKA NEWS: मुख्यमंत्री के तेलडीहा मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अंशुल अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा
आज फोकस में

BANKA NEWS: मुख्यमंत्री के तेलडीहा मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम अंशुल अग्रवाल ने लिया तैयारियों का जायजा

BOUNSI NEWS: पुरानीहाट दुर्गा मंदिर में भक्ति की बही सरिता, जागरण में कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: पुरानीहाट दुर्गा मंदिर में भक्ति की बही सरिता, जागरण में कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

परबत्ता बाजार में पुलिस की छापेमारी, 150 ग्राम गांजा बरामद; एक गिरफ्तार
आज फोकस में

परबत्ता बाजार में पुलिस की छापेमारी, 150 ग्राम गांजा बरामद; एक गिरफ्तार

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, पंडालों से संवेदनशील इलाकों तक सुरक्षा का पहरा
आज फोकस में

BANKA NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बांका पुलिस अलर्ट, पंडालों से संवेदनशील इलाकों तक सुरक्षा का पहरा

<span class=BOUNSI NEWS: वैष्णवी शक्ति दुर्गा मंदिर में गूंजा ‘जय माता दी’, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: वैष्णवी शक्ति दुर्गा मंदिर में गूंजा ‘जय माता दी’, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

BOUNSI NEWS: नयागांव में महाष्टमी पर भक्ति जागरण, स्नेहा सिंह के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: नयागांव में महाष्टमी पर भक्ति जागरण, स्नेहा सिंह के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 19 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp