Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BIHAR NEWS: बिहार कृषि को ‘Doing Good for Bharat Awards 2026’ में गोल्ड सम्मान

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार और सुशासन के लिए बिहार को मिली राष्ट्रीय पहचान

पटना:- बिहार सरकार के एकीकृत डिजिटल किसान सेवा प्लेटफॉर्म ‘बिहार कृषि’ को कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार, सुशासन और सार्वजनिक सेवाओं के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित ‘Doing Good for Bharat Awards 2026’ में गोल्ड श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार सरकार के कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल को यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार समारोह में बिहार कृषि की डिजिटल पहल को किसानों तक सरकारी सेवाओं और कृषि संबंधी जानकारी पहुंचाने के महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में पहचान मिली। यह पुरस्कार श्रेणी “Doing Good through Governance and Public Services” (सुशासन एवं सार्वजनिक सेवाओं के माध्यम से जनकल्याण) के अंतर्गत प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के हित में बिहार कृषि की डिजिटल पहलों की सराहना की। यह सम्मान बिहार सरकार की उस पहल को रेखांकित करता है, जिसके माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कृषि सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और किसान-केंद्रित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘बिहार कृषि’ प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में लगभग 20 लाख किसान पंजीकृत हो चुके हैं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी जैसे संबद्ध क्षेत्रों के किसानों को भी डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। बिहार के सभी 38 जिलों में संचालित इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को कृषि परामर्श, मौसम की जानकारी, बाजार भाव, वित्तीय सेवाओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्लेटफॉर्म की एक प्रमुख विशेषता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसके माध्यम से किसान अपने स्मार्टफोन पर स्थानीय भाषा एवं बोलियों में प्रश्न पूछकर उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी जरूरत के अनुरूप समय पर जानकारी उपलब्ध कराना, विभिन्न सेवाओं तक पहुंच आसान बनाना तथा अनावश्यक भागदौड़ में लगने वाले समय और धन की बचत में मदद करना है। ‘बिहार कृषि’ का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की सेवाओं को एकीकृत डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से किसानों तक पहुंचाना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं, कृषि परामर्श, मौसम और बाजार संबंधी सूचनाओं का बेहतर उपयोग कर सकें। डिजिटल तकनीक और AI आधारित सहायता के समन्वय से यह पहल किसानों को अधिक सूचित निर्णय लेने में सहयोग देने के साथ-साथ राज्य में कृषि सेवाओं के डिजिटलीकरण को भी गति प्रदान कर रही है। ‘Doing Good for Bharat Awards 2026’ में मिला गोल्ड सम्मान बिहार के डिजिटल कृषि प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुरस्कार तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने और किसानों को केंद्र में रखकर डिजिटल समाधान विकसित करने की दिशा में बिहार सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान प्रदान करता है।

Advertisement Box

<span class=BIHAR NEWS: बिहार कृषि को ‘Doing Good for Bharat Awards 2026’ में गोल्ड सम्मान">
आज फोकस में

BIHAR NEWS: बिहार कृषि को ‘Doing Good for Bharat Awards 2026’ में गोल्ड सम्मान

BIHAR NEWS: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संपन्न, 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर
आज फोकस में

BIHAR NEWS: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संपन्न, 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

BIHAR NEWS: किसानों के खाते में 30 अक्टूबर को आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त, बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
आज फोकस में

BIHAR NEWS: किसानों के खाते में 30 अक्टूबर को आएगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त, बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

BOUNSI NEWS: बौंसी के डेम रोड में ‘निधि श्री संपूर्ण पूजा सामग्री स्टोर’ का शुभारंभ, सोनू चौधरी और संजीव कुमार साह ने किया उद्घाटन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी के डेम रोड में ‘निधि श्री संपूर्ण पूजा सामग्री स्टोर’ का शुभारंभ, सोनू चौधरी और संजीव कुमार साह ने किया उद्घाटन

BANKA NEWS: बांका में ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, चित्रकारी और रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान, चित्रकारी और रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

BANKA NEWS: NIDJAM 2026 में बांका के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 15 सदस्यीय टीम हैदराबाद में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व
आज फोकस में

BANKA NEWS: NIDJAM 2026 में बांका के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 15 सदस्यीय टीम हैदराबाद में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 28 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp