खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कोलवारा गांव में राज्य स्तरीय 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार समेत अन्य राज्यों से पहुंचे धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में छपरा के राजन महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं, सिवान के आलोक यादव दूसरे और बनारस के विशाल पाल तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजन महतो को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले आलोक यादव को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहे विशाल पाल को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तीनों विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल भी प्रदान किए गए।
मैराथन प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर धावकों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। कोलवारा में आयोजित इस मैराथन ने युवाओं में खेल के प्रति नया जोश भर दिया।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।


कोलवारा में राज्य स्तरीय 5









