Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Excise stations will be opened : राज्य में शराबबंदी कानून को पूरी मुस्तैदी से लागू करने के लिए अब अनुमंडल स्तर पर खोलें जाएंगे 36 नए उत्पाद थाने

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना, Excise stations will be opened : बिहार राज्य में शराबबंदी कानून को पूरी मुस्तैदी से लागू करने के लिए अब अनुमंडल स्तर पर भी उत्पाद थाने खोले जाएंगे। वर्तमान में इनकी संख्या 44 है, जो अधिकांश जिला स्तरीय ही हैं। अब 36 नए थाने अनुमंडल स्तर पर खोले जाएंगे। इसे लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आदेश जारी कर दिया है।

इसमें फिलहाल वैसे अनुमंडलों को खासतौर से चुना गया है, जहां अवैध शराब से जुड़ी गतिविधि काफी होती है या शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। इसके मद्देनजर उत्पाद थाने के क्षेत्र का विस्तार किया गया है।

इन अनुमंडलों को मद्यनिषेध थानाक्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र में उत्पाद पदाधिकारी को धारा-73 के अंतर्गत बिना वारंट की तलाशी की शक्ति प्रदान की गई है, वे क्षेत्र थानाक्षेत्र समझे जाएंगे। इन थानाक्षेत्रों में एफआईआर दर्ज करने से लेकर अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यहां प्रस्तावित हैं थाने

रानीगंज, दाउदनगर, कटोरिया, मंझौल, कहलगांव, पीरो एवं जगदीशपुर, डुमरांव, बेनीपुर एवं बिरौल, मधुबन एवं अरेराज, शेरघाटी, महम्मदपुर, बारसोई, गोगरी, उदाकिशनगंज, झंझारपुर एवं बेनीपट्टी, बड़हिया, तारापुर, हिलसा, पकड़ीबरावां, धमदाहा, विक्रमगंज, रोसड़ा एवं पटोरी, मशरक एवं सोनपुर, पुपरी एवं रून्नीसैदपुर, महाराजगंज, रघुनाथपुर, सिमराही एवं त्रिवेणीगंज तथा महुआ अनुमंडलों में उत्पाद थाने खोलने का प्रस्ताव है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62