बिहार पत्रिका डिजिटल, Mother killed daughter in Supaul : सुपौल में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 8 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की मां का उसके ही देवर से अवैध संबंध था। बच्ची ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
दोनों को डर सताने लगा कि प्रीति किसी को कुछ बता न दे, इसलिए मां ने देवर के साथ मिलकर बेटी का रस्सी से गला घोंट दिया। 21 अप्रैल को प्रीति की हत्या हुई थी। वीरपुर थाना क्षेत्र के बनैलिपट्टी पंचायत के वार्ड 4 में मक्के के खेत से बच्ची की लाश मिली थी।
पुलिस ने मृतक प्रीति कुमारी के चाचा 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार और उसकी मां 32 वर्षीय सुरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और उसके अविवाहित देवर के बीच बीते दो सालों से अफेयर था। महिला का पति कश्मीर में रहकर मजदूरी करता है। हालांकि हत्या के बाद वह एक बार भी घर नहीं आया।
वहीं, हत्या के बाद 22 अप्रैल को मृतक प्रीति की मां ने ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। बेटी की लाश मिलने के बाद वह सभी को गुमराह करने के लिए रोने का नाटक करने लगी। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराया था। इसके बाद एसआईटी का गठन करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 27
Users Yesterday : 199