राजगीर से लौट रहे परिवार की कार हाईवा से टकराई, महिला की मौत, तीन गंभीर

खगड़िया। जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार किशनगंज जिले का एक परिवार राजगीर मेला घूमकर कार से पूर्णिया लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब पांच बजे काजीचक के पास उनकी कार और एक तेज रफ्तार हाईवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में साधना देवी (61 वर्ष), पति जनार्दन यादव, निवासी किशनगंज की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने साधना देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दुर्घटना में घायल जनार्दन यादव (65 वर्ष), रीमा देवी (45 वर्ष) तथा रीतेश कुमार (40 वर्ष) की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही महेशखुंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

साधना देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080481
Users Today : 51
Users Yesterday : 39