बिहार में मोचा तूफान का असर, 5 दिन बाद पटना का तापमान 40 के नीचे, 17 जिलों में बारिश की संभावना

Mocha Storm Impact On Bihar

बिहार पत्रिका डिजिटल, Mocha Storm Impact On Bihar : साइक्लोन मोचा शुक्रवार रात मध्य और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

पटना के लोग पांच दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे थे। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक पटना में अधिकतम तापमान में कमी की स्थिति बनी रहेगी।

बिहार में भी मोचा तूफान का असर देखने को मिलेगा। कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, जमुई में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण हिस्से में स्थित पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 19 जिलों और उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कमी आई है। जिसमें पटना, नालंदा, गया समेत अन्य जिले शामिल हैं। जिसके कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मोचा की वजह से बिहार में 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। पटना का भी अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में 48 घंटे तक तापमान रहेगा स्थिर

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में बना हुआ है। इसके प्रभाव से तेज ठंडी हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही है। मोचा की वजह से बिहार में 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत रहेगी।

बिहार के 17 जिलों में होगी बारिश

15 और 16 मई को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा सहित 17 जिलों में हल्की बारिश होगी। बिहार के सभी जिलों में शुक्रवार को तापमान 40 के करीब रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। जिससे तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई और 11 बजे पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया।

15 और 16 मई को सुपौल समेत सीमांचल के सभी जिलों में आंधी-पानी और मेघ गर्जन की आशंका है, जबकि बक्सर, रोहतास, शेखपुरा और पटना के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080739
Users Today : 31
Users Yesterday : 199