बिहार पत्रिका डिजिटल, NIA Raid Today : NIA ने बुधवार को देशभर के 6 राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवादी-गैंगस्टर और नशीले पदार्थ के स्मगलर्स के नेक्सस मामले में चल रही है। करीब 200 अफसर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में स्थानीय पुलिस के साथ संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब और चंडीगढ़ में 65 जगह पर NIA का छापा पड़ा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी 3 जगह, राजस्थान में 18 जगह और मध्य प्रदेश में 2 जगह पर NIA छापेमारी कर रही है। NIA का पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर NIA ने छानबीन की थी।
बता दें कि NIA की तरफ से ये छापेमारी पिछले साल दर्ज किए गए तीन अलग-अलग मामलों के सिलसिले में की जा रही है। एजेंसी ने इस साल 25 जनवरी को दीपक रंगा को गिरफ्तार किया था। दीपक मई 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले का मुख्य आरोपी था।
इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले के अलावा दीपक कई अन्य आतंकवादी और आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। उस पर विदेशों में बैठे आतंकियों से भी संबंध रहे हैं। वह कनाडा में गैंगस्टर से आतंकी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का भी करीबी सहयोगी रह चुका है।
जांच एजेंसी को जब इस बात का पता चला कि विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठन देश के उत्तरी राज्यों में हत्याओं और हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए नेताओं और संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। NIA ने 20 सितंबर, 2022 को खुद ही मामला दर्ज किया था।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 16
Users Yesterday : 199