Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: संबल योजना के तहत 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, खिले चेहरे

Author Image
Written by
Bureau Report

दिव्यांगजन कल्याण समिति के प्रयास से हुआ वितरण, अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने गुणवत्ता और तकनीकी समस्याओं पर जताई चिंता

खगड़िया।  संबल योजना के तहत जिले के 15 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। दिव्यांगजन कल्याण समिति के प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के द्वारा लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

Advertisement Box

इस अवसर पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की नेहा कुमारी सहित दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान, विनय कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार, राहुल कुमार, संदीप पटेल, नाशाद आलम, रंजीत सुंदरम, दिलीप पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने जिले के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने और शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को रोजगार से जुड़ी गतिविधियों के लिए आने-जाने में भी सहूलियत मिल सकती है।

पवन कुमार पासवान ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि कुछ दिव्यांगजनों को वाहन मिलने के कुछ समय बाद ही तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें बैटरी खराब होना, चार्जर में खराबी आना तथा चलते-चलते वाहन के रुक जाने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण दिव्यांगजनों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की गुणवत्ता, बैटरी और चार्जर की विश्वसनीयता तथा रखरखाव की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लाभुकों को लंबे समय तक इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

समिति की ओर से उम्मीद जताई गई कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी परेशानियां कम होंगी और वे शिक्षा, रोजगार तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए अधिक आत्मनिर्भर तरीके से आगे बढ़ सकेंगे।

रिपोर्ट: फरदीन अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp