Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: पंचायत की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले कमलकान्त कुमार

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- कटोरिया प्रखंड के भोरसार भेलवा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता कमलकान्त कुमार ने बिहार के पंचायती राज मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर पंचायत के 40 गांवों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, ग्रामीण सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए इनके समाधान की मांग की। कमलकान्त कुमार ने कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं में सुधार करने तथा पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग भी रखी। मुलाकात के दौरान ग्रामीण सड़क सहित एक योजना से संबंधित जानकारी लेने के लिए मंत्री ने संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मंत्री की इस पहल पर कमलकान्त कुमार ने उम्मीद जताई कि पंचायत की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जल्द पहल होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर पंचायत की शैक्षणिक समस्याओं से भी अवगत कराएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। कमलकान्त कुमार ने कहा कि पंचायत के विकास को लेकर वे पहले भी प्रयास करते रहे हैं। इसके पूर्व उन्होंने पंचायत के विकास से संबंधित समस्याओं और मांगों को लेकर सहयोग पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक अपनी बात पहुंचाई थी। उनका उद्देश्य पंचायत के 40 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इस दौरान कमलकान्त कुमार ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भी मुलाकात की। सांसद ने पंचायत की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्होंने मंत्री जी को इन समस्याओं से अवगत करा दिया है या नहीं। इस पर कमलकान्त कुमार ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराने की बात कही।

Advertisement Box

BOUNSI NEWS: बौंसी थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, कन्हैया कुमार झा संभालेंगे कमान
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, कन्हैया कुमार झा संभालेंगे कमान

CHANDAN NEWS: दिनदहाड़े शिव मंदिर की दान पेटी तोड़कर चढ़ावे की चोरी, घंटी भी तोड़कर गिराई
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दिनदहाड़े शिव मंदिर की दान पेटी तोड़कर चढ़ावे की चोरी, घंटी भी तोड़कर गिराई

CHANDAN NEWS: भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष, पैमाइश तक काम पर रोक
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष, पैमाइश तक काम पर रोक

<span class=CHANDAN NEWS: पंचायत की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले कमलकान्त कुमार">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पंचायत की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले कमलकान्त कुमार

BANKA NEWS: भूमि विवादों के समाधान को लेकर अंचलों में लगा जनता दरबार, दोनों पक्षों की सुनी गई बात
आज फोकस में

BANKA NEWS: भूमि विवादों के समाधान को लेकर अंचलों में लगा जनता दरबार, दोनों पक्षों की सुनी गई बात

BANKA NEWS: बांका में मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय, भ्रामक खबरों और अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय, भ्रामक खबरों और अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp