Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: बहन के प्रेम विवाह से भड़का भाई, सरेआम बहनोई को उतारा मौत के घाट

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar News: बिहार के पटना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ बहन की दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने अपने बहनोई का क़त्ल कर दिया। घटना मसौढ़ी पितमास रोड स्थित खरांट गांव के मोड़ के पास हुई। साले ने चलती गाड़ी में अपने बहनोई के सिर में दो गोली मार दी। तत्पश्चात, वहां से फरार हो गया। बहनोई अरुण कुमार (30) को जहानाबाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अरुण जहानाबाद के लालसेबिगहा गांव निवासी अर्जुन दास का पुत्र था। उसने भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैयाबाजार निवासी खुशी लाल सोनी की बेटी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। अरुण की 2021 में कोर्ट मैरिज हुई थी। इस शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं थे। मृतक के भाई प्रकाश के बयान पर मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अरुण के साले ऋत्विक, राहुल, ससुर खुशी लाल सोनी एवं सास को नामजद अपराधी बनाया गया है। अरुण वर्ष 2015-16 से 2018 तक सरैयाबाजार में एक NGO में काम करता था। इस के चलते 26 वर्षीय लड़की के साथ उसे प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, किन्तु लड़की के परिजन के विरोध की वजह से वे भागकर जहानाबाद के लालसेबिगहा गांव आ गए।

लड़की के परिजन ने बेटी को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2021 में अरुण ने लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। मृतक के भाई प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष फरवरी महीने में लड़की को उसके मायके वाले अपने घर ले गए थे। हाल ही में पत्नी की विदाई कराने अरुण बिहटा चौक स्कार्पियो से गया। वहीं, बहन को लेकर ऋत्विक घर से बिहटा पहुंचा। बिहटा से जहानाबाद के घर जाने के लिए स्कार्पियो पर आगे बैठे अरुण को पीछे बैठे साला ने सिर में गोली मारकर क़त्ल कर दिया तथा फिर फरार हो गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082093
Users Today : 26
Users Yesterday : 62