बिहार पत्रिका डिजिटल, Rain Alert In Bihar : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठनका गिरने की भी आशंका है लिहाजा लोग सतर्क रहें।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में बिहार की राजधानी पटना समेत बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, रोहतास, सहरसा, सारण, शेखपुरा और अरवल जिले के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की हिदायत
मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी है। साथ ही खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में न जाने के लिए कहा है और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की बात दोहरायी है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 10
Users Yesterday : 27