Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रवाती सिस्टम का असर: भागलपुर में तेज हवाओं से उमस से राहत, तापमान में गिरावट

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, भागलपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का असर सिल्क सिटी भागलपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार को साफ देखने को मिला। तड़के सुबह से ही जिले में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पुरवा हवाएं चलती रहीं। तेज हवाओं के कारण पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।

Advertisement Box

मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बुधवार सुबह से ही धूप का असर अपेक्षाकृत कम रहा, जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तक तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी बताई गई, जबकि दोपहर के समय भागलपुर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय प्रभाव के कारण अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है।

तेज हवा, बादल और तापमान में गिरावट के कारण मौसम का मिजाज सुहावना हो गया है। त्योहारों के मौसम में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मौसम में आया यह बदलाव राहत लेकर आया है। हालांकि, चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव को देखते हुए मौसम में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

रिपोर्ट: अभिषेक अग्रवाल, भागलपुर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp