Begusarai Breaking News: भूमि विवाद में युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस

Begusarai Breaking News: छौड़ाही (बेगूसराय): छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा गांव के एक बहियार में शुक्रवार संध्या विवादित भूमि के स्वामित्व विवाद को ले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी गांव निवासी देव नारायण सिंह छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा पानी टंकी से उत्तर बहियार में डेरा बनाकर रहते हैं एवं खेती करते हैं।

उक्त 16 बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर एकंबा गांव निवासी कुछ व्यक्तियों से उनका विवाद कई वर्ष से चल रहा है। इसी कारण से देव नारायण सिंह के एकंबा बहियार स्थित डेरा पर कुछ व्यक्ति भी साथ रह कर भूमि की सुरक्षा करते थे।

शुक्रवार संध्या सात बजे के करीब देवनारायण सिंह के डेरा के इधर से कई गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। पगडंडी का रास्ता गीला होने के कारण देर से लोग वहां पहुंच सके।

इसी बीच घटना की सूचना पर छौड़ाही पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल पर एक युवक का शव पड़ा था। 40 वर्षीय मृतक के शरीर पर सात जगह गोली लगने के निशान देखे गए। काफी खून भी बिखरा पड़ा था।

मृतक 40 वर्षीय पिंटू सिंह शेखपुरा जिले का निवासी बताया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक मृतक के स्वजन घटनास्थल नहीं पहुंच पाए थे, जिस कारण उनके पते का सत्यापन नहीं कर सकी। दूसरी तरफ भूमि विवाद को ले युवक की हत्या की सूचना पर ग्रामीण भड़क गए।

ग्रामीणों को आक्रोशित देख खोदावंदपुर, चेरिया बरियारपुर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। मंझौल डीएसपी एवं पुलिस इंस्पेक्टर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु, ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी होने पर ही शव उठाने देने की बात कर रहे हैं।

छौड़ाही ओपी के प्रभारी थाना अध्यक्ष मंजू कुमारी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हत्यारे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080711
Users Today : 3
Users Yesterday : 199