Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बाराहाट थाना कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

बाराहाट/बांका:- बाराहाट थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमेश पोद्दार उर्फ गुड्डु पोद्दार, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता सुरेन्द्र पोद्दार, निवासी चन्द्रमंडी टोला, थाना चन्द्रमंडी, जिला जमुई के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बाराहाट थाना कांड संख्या 232/2025, दिनांक 25 जुलाई 2025 से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Advertisement Box

दुकान से बरामद हुआ सामान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की दुकान से चोरी के सामान की बरामदगी की गई है। बरामद सामान में बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक बरामदगी में 6 किलो 300 ग्राम चांदी, चांदी की मोती की माला, 3 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 4 किलो 70 ग्राम चांदी, 30 ग्राम 15 मिलीग्राम सोना, करीब 600 ग्राम चांदी की मोती की माला, 130 ग्राम चांदी और एक एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। पुलिस के अनुसार पूरी बरामदगी का कुल वजन 11 किलो 480 ग्राम चांदी और 33 ग्राम 515 मिलीग्राम सोना है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार एवं बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। गठित टीम में बाराहाट थाना के पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार, बंधुवाकुरावा थाना के थानाध्यक्ष-सह-पुलिस अवर निरीक्षक रनतेज भारती, डीआईयू टीम बांका तथा थाना सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान को मामले के अनुसंधान से जोड़ा जा रहा है और इसके संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह
आज फोकस में

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

<span class=BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद">
आज फोकस में

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

✕
[news_reels]
WhatsApp