Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News:वार्ड सदस्य ही करेंगे नल जल योजना की देखरेख

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
बिहार। पंचायती राज के अधीन संचालित नल-जल की सभी योजनाओं का हस्तांतरण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में किया जा रहा है। आधे से अधिक योजनाओं का हस्तांतरण हो चुका है।

अब पीएचईडी ने निर्णय लिया है कि इन योजनाओं का रखरखाव पहले की तरह संबंधित वार्ड के निर्वाचित सदस्य या उनके द्वारा चिह्नित प्रतिनिधि ही करते रहेंगे। पूर्व में संचालित 58 हजार ग्रामीण वार्डों की 67 हजार 300 नल-जल योजनाओं के रखरखाव के लिए वार्ड सदस्य को अनुरक्षक के रूप में रखा गया था। सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति कराना उनकी जिम्मेदारी थी।

वहीं, पीएचईडी के अधीन करीब 56 हजार वार्डों में नल-जल योजनाओं का रखरखाव संवेदक की जिम्मेदारी है। लेकिन, पंचायती राज से हस्तांतरित होकर पीएचईडी में आने वाली योजनाओं का रखरखाव अभी अनुरक्षक या वार्ड सदस्य ही करेंगे। इन अनुरक्षकों को दो हजार रुपये महीने मेहनताना भी तय है।

जुलाई के प्रभाव से इस राशि का भुगतान अनुरक्षकों को पीएचईडी के जरिये किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी होगा। इसके लिए पंचायती राज से राशि की मांग पीएचईडी करेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62