Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: दरभंगा में यूट्यूबर अरेस्ट, गलत न्यूज दिखा माहौल बिगाड़ने का आरोप

Bihar Breaking News बिहार पत्रिका, दरभंगा। पुलिस ने एक यूट्यूबर को दो समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि 23 जुलाई को मब्बी ओपी क्षेत्र के बाजार समिति चौक पर हिंसक झड़क हो गई थी।

दो यूट्यूब चैनलों ने इस घटना की ग्राउंड रिपोर्ट प्रसारित की, जिसमें आधारहीन, भ्रामक और आपत्तिजनक खबरों को दिखाया गया है, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने इसी मामले में यूट्यूबर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से सोमवार की शाम एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि मधुबनी के इजरा गांव के रहने वाले अजय कुमार को यूट्यूब चैनल के माध्यम से माहौल खराब करने वाले न्यूज को चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने न्यूज चैनलों की सामग्री की जांच की तो पाया कि वीडियो के माध्यम से दो समुदायों के बीच आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास दिखाया गया है।भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत साइबर पुलिस स्टेशन में दोनों यूट्यूब चैनलों के खिलाफ शिकायत (29/23) दर्ज की गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62