Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: बिजली की आंख मिचौली उपभोक्ता हो रहे है परेशान

प्रतिनिधि/बनमा ईटहरी Bihar Breaking News:
बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली का बुरा हाल होता जा रहा है। उपभोक्ताओ की मानें तो इस बरसात के समय में बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। बिजली जाने के बाद एक-दो घंटे की बात तो दूर चार से पांच घंटे बिजली गुल हो जा रही है। जिससे उपभोक्ताओ को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर सहुरिया फीडर का सबसे बुरा हाल होना बताया जा रहा है। प्रखंड के सहुरिया व तरहा गांव के बिजली उपभोक्ता विजय सिंह, हैदर रजा, चन्द्रकिशोर मेहता, सुमन ठाकुर, राघव ठाकुर, प्रदीप राम, मो शब्बीर, मो अली, मो सरफराज, मो जुब्बेर, मो सत्तार सहित अन्य कई उपभोक्ताओ ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे बिजली जो गुल हुई, वह बुधवार को दोपहर तक के आसपास नहीं आया।

बिजली के गुल रहने से सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे कि मोबाइल टीवी वगैरह सभी ठप हो गया, वही हम सब ग्रामीणों को अंधेरा में रहना मजबूरी हो गया। उपभोक्ताओ के द्वारा सहुरिया फीडर सहित ग्रामीण इलाकों के फीडर में कम बिजली काटने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियो से किया गया है।

इस बावत विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को बारिश के कारण थोड़ा समस्या हुई थी। मगर अब सभी जगह आपूर्ति चालू है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62